ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में 25 मई को लगेगी मेगा लोक अदालत और जेल अदालत

नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में 25 मई को मेगा लोक अदालत लगायी जायेगी. इस मेगा लोक अदालत में बडे. पैमाने पर मामलों के निष्पादन होने की उम्मीद है. जहां  दोनों पक्षकारों की सहमति से
सुलहनामा के आधार पर फौजदारी प्रकृति के मुकदमे, बैंक, टेलीफोन एवं जमीन विवाद संबंधी मामलों के अलावा दस लाख तक के मामलों का निष्पादन किया जायेगा.
इस शिविर में नि:शुल्क न्याय की व्यवस्था है. अदालत में एडीजे पंचम चंद्रमा सिंह, एडीजे प्रथम वीके सिंहा, एडीजे चतुर्थ डीपी केसरी, सबजज द्वितीय गुलाम गौस, एसीजेएम राधेकृष्ण, मुंसफ छेदी राम, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत कुमार व आर रंजन मौजूद रहेंगे. इसके अलावा दोपहर बाद डेढ. बजे से जेल में लोक अदालत एसडीजेएम धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लगायी जायेगी. यह जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव धीरेंद्र मिश्रा ने दी.