अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के संस्थापक महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 129 वां जयंती नवगछिया स्थित सत्संग मंदिर में शुक्रवार को मनायी गयी | इस क्रम में शुक्रवार की सुबह ही नवगछिया
सत्संग मंदिर परिसर से सत्संग प्रेमियों तथा अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाली |
यह प्रभात फेरी नवगछिया थाना चौक, गौशाला रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मेन रोड, प्रोफेसर कालोनी, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए शहर का भ्रमण करते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची | इस प्रभात फेरी में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की बड़ी तस्वीर फूल मालाओं से लदी थी | जिसके आगे आगे कई लोग झंडे लेकर चल रहे थे | इस फेरी में महिलाओं तथा पुरुषों की अच्छी भागीदारी देखी गयी |
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सत्संग मंदिर में विशेष सत्संग, प्रवचन और ध्यान तथा भंडारा का आयोजन किया गया | जिसमें दर्जनों लोगों की प्रमुख रूप से भागीदारी रही |