ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहपुर में चाय पीने के झगड़े में पिटाई से गयी एक की जान


परिजनों ने लाश के साथ किया नेशनल हाइवे जाम
रेल एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा 
दर्ज प्राथमिकी में चार नामजद  
नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर रेल क्षेत्र की एक चाय दुकान पर मंगलवार की शाम को हुई पिटाई के बाद देर रात एक व्यक्ति की जान चली गयी | जिसे कुछ खास लोगों ने चाय दुकान पर एक साथ चाय पीने को मना करने के कारण
झड़प हुई और बाद में उसकी पिटाई कर दी थी  |
कथित पिटाई से उस व्यक्तिकी हालत बिगड़ गयी | जिसे बिहपुर स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया | जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया | जो पैसे के अभाव में भागलपुर नहीं जा सका | फलस्वरूप देर रात उसकी मौत हो गयी | बिहपुर जीआरपी द्वारा लाश को पोस्ट मार्टम हेतु नवगछिया भेजा गया |
वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार बिहपुर जीआरपी की शिथिलता के कारण ही यह मौत हो गयी | अगर समय रहते उसे भागलपुर भेजा जाता तो जान बच सकती थी | इससे पहले भी बिहपुर जीआरपी की शिथिलता के कारण रेल क्षेत्र में कई घटनायें हो चुकी हैं |
जानकारी के अनुसार रेल एसपी कटिहार घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की पड़ताल कर रहे हैं | इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में चार को नामजद बनाया गया है |