ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आध्यात्मिक ज्ञान के बगैर अधूरा है मानव जीवन - सुशील कुमार

आध्यात्मिक ज्ञान के बगैर मानव जीवन अधूरा है | इसके सानिध्य में आते ही मनुष्य का अहंकार समाप्त हो सकता है | इसके साथ ही जीवन की सार्थकता व निरंतरता की दूरी समाप्त हो जाती है | इसके बाद शुरू हो जाता है जीवन का आश्चर्य | साथ ही पता चलता है जीवन और मृत्यु का अंतर |

ये उद्गार थे नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के | जिसे उन्होने नवगछिया स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में आयोजित श्री मदभागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के मंच के उदघाटन करने के दौरान सोमवार की रात कही | इस मौके पर श्री कुमार ने यह भी कहा कि आज हम मानव लोगों के पास स्व अनुशासन की कमी है | जिसकी वजह से हम सभी आज असुरक्षित होते जा रहे हैं | जिस दिन मानव का अध्यात्म जग जाता है | उस दिन से उसकी सारी समस्या समाप्त हो जाती है |
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार, आचार्य स्वामी शिव शंकर ठाकुर, स्वामी आगमानंद जी महाराज, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो0 डा0 महावीर साह, मुख्य अतिथि सेवा निवृत प्रेम नारायण सिंह, सम्मानित अतिथि एडीजे चतुर्थ डीपी केशरी, प्रमुख समाज सेवी हुलास चंद रुंगटा, विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, सेवा निवृत पुस्तकालयाध्यक्ष सिया शरण पोद्दार , शब्द यात्रा के संपादक पारस कुंज तथा इंटर स्तरीय स्कूल के वर्तमान प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया |
जहां इस कार्यक्रम में शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष अनिमेष सिंह, आचार्य पंकज शास्त्री, प्रेम शंकर भारती, कार्यक्रम सचिव अशोक कुमार शर्मा भी शामिल थे | यहा इससे पहले सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित कराया गया | इस मंच का संचालन डा0 गोपाल भारती ने किया | मंच उदघाटन के साथ ही आकाशवाणी के कलाकार बलवीर और राजीव द्वारा प्रस्तुत श्री गणेश वंदना, महादेव वंदना और सरस्वती वंदना ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया | जिनका साथ दे रहे थे माधव, मंजय, राजाराम सहित अन्य प्रमुख कलाकार |
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, जदयू के नवगछिया जिला अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू,बाल भारती स्कूल के संचालक अजय कुमार रुंगटा सहित दर्जनों प्रमुख लोगों के अलावा हजारों की संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखी गयी | जहां शांति व्यवस्था बनाए रखने में दर्जनों स्वयं सेवक भी लगे थे |