ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामनवमी के मौके पर प्रशासन चौकस, जगह जगह हुई प्रतिनियुक्ति

रामनवमी के मौके पर नवगछिया प्रशासन पूरी तरह से चौकस है | सभी जगहों पर रामनवमी शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पूरे नवगछिया पुलिस जिला में जगह जगह पुलिस पदाधिकारियों की दंडाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है |

जानकारी के अनुसार पूरे नवगछिया पुलिस जिला में कुल 47 जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की दंडाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है | साथ ही अनुमंडल मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है | जिसका दूरभाष नंबर 06421-223103 है |
जिलाधिकारी भागलपुर और पुलिस अधीक्षक नवगछिया के संयुक्त आदेश के तहत नवगछिया थाना क्षेत्र में 7 जगह, परवत्ता थाना क्षेत्र में 4 जगह, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में 2 जगह, गोपालपुर थाना क्षेत्र में 5 जगह, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में 2 जगह, बिहपुर थाना क्षेत्र में 7 जगह, खरीक थाना क्षेत्र में 6 जगह, कदवा ओपी क्षेत्र में एक जगह, रंगरा ओपी क्षेत्र में 5 जगह, भवानीपुर ओपी क्षेत्र में 4 जगह, झंडापुर ओपी क्षेत्र में 4 जगह पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है |