ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डिप्‍टी कलेक्‍टर 3 माह से कर रहा था बेटी का बलात्‍कार, गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पिता और बेटी के पवित्र रिश्‍ते को कलंकित कर दिया है। पुलिस ने एक सीनियर डिप्‍टी कलेक्‍टर को अपनी ही नाबालिग बेटी का बलात्‍कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह पिछले 3 महीनों से अपनी 14 वर्षीय बेटी का बलात्‍कार कर रहा था और उसे मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था। मेडिकल जांच में बलात्‍कार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर की पत्‍नी ने रिपोर्ट में कहा है कि वह शुक्रवार को बेटे को स्‍कूल छोड़कर घर लौटी तो पति और बेटी को हमबिस्‍तर पाया। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि वह बेटी के साथ कमरे में बलात्‍कार कर रहा था। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि लड़की पटना के एक प्रतिष्ठित स्‍कूल में पढ़ती है। 
पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ 3 माह से बलात्‍कार कर रहे थे। उसने पुलिस को बताया कि यह बलात्‍कार की छठी घटना था। लड़की ने पुलिस को बताया कि बलात्‍कार के बाद उसके पिता बराबर धमकी देते थे कि अगर किसी को बताया तो हत्या कर देंगे या फिर घर से निकाल देंगे। 
पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद मेडिकल जांच करायी गई जिसमें बलात्‍कार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने डिप्‍टी कलेक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए पत्नी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।