ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के जन प्रतिनिधियों को सता रही जान जोखिम की चिंता

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे जान लेवा हमले को लेकर अधिकांश जन प्रतिनिधियों को जान जोखिम की चिंता सताने लगी है | जिसे लेकर सभी जन प्रतिनिधि इन दिनों काफी सतर्क रह रहे हैं |
इन हमलों को लेकर चिंतित कई जन प्रतिनिधियों ने अब अपने साथ आग्नेयास्त्र लेकर चलना भी शुरू कर दिया है | तो कई ने आग्नेयास्त्रों के लिए लाइसेंस का आवेदन लगा दिया है | इतना ही नहीं कई तो बाजार से घर भी जल्द ही लौट जाते हैं |
जान जोखिम की इस भीषण चिंता से सत्ताधारी दल से लेकर विरोधी दल तक के जन प्रतिनिधि और मुखिया से लेकर नगर अध्यक्ष तक चिंतित हैं | जिसका कारण है इसी पुलिस जिला क्षेत्र के बाहुबली जिला पार्षद निरंजन सिंह की अपने ही क्षेत्र और घर के समीप हुए जानलेवा हमले में चली गयी जान | वहीं कुछ दिनों बाद नवगछिया नगर पंचायत के पार्षद पुत्र सह पूर्व पार्षद डा0 इंतसार आलम उर्फ बुल्लन पर भी घर जाने रास्ते में जानलेवा हमले के बाद गयी जान | जबकि इससे पहले भी कई जन प्रतिनिधियों पर हमले हो चुके हैं | होली के मौके पर भी गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिण्टेंगा करारी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी हमला हो ही गया | जिसे अपने विवेक से तथा सामना करके बड़े हादसे को टाला जा सका |

नवगछिया प्रखण्ड प्रमुख मानकेश्वर सिंह को भी प्रायः आग्नेयास्त्रों के साथ देखा जाता है | नगर पंचायत के पूर्व पार्षद के अंतिम संस्कार के दिन नवगछिया जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद विरेन्द्र सिंह और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति चंदेश्वरी सिंह को भी अपने अपने आग्नेयास्त्र के साथ देखा गया | वहीं पूर्व नगर पार्षद विनोद यादव ने भी अपनी जान पर कभी भी खतरा पैदा होने की बात बताते है | साथ ही पूर्व सांसद अनिल यादव ने भी इस मामले पर चिंता जाहीर की है | इसके अलावा जदयू के नवगछिया नगर अध्यक्ष हुलास सिंह भी कहते हैं कि इन दिनों शाम होते ही घर जाने की चिंता सताने लगती है | क्योंकि पहले भी घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था |
जानकारी के अनुसार नवगछिया प्रखण्ड अंतर्गत यमुनिया पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह ने भी इसी डर से आग्नेयास्त्र के लाइसेंस के लिए आवेदन लगा दिया है | जबकि इस सूची में और भी कई लोग हैं | इसके अलावा कई और जन प्रतिनिधि हैं जो काफी चिंतित हैं |