ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मैट्रिक परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी, धारा 144 लागू

नवगछिया में भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 13 मार्च से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की गयी है |  जिसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है। परीक्षा में इस वर्ष नवगछिया में 3623 महिला और 3240 पुरुष कुल 6 हजार 863 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च से प्रारंभ होगी और 19 तक चलेगी। इसके लिए नवगछिया में कुल 8 केन्द्र बनाये गये हैं। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी परीक्षा केन्द्रों तथा गश्ती दलों के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है | सभी परीक्षा केन्द्रों और इसके 200 गज की परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गयी है | परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। नकल मुक्त परीक्षा के लिए प्रत्येक केन्द्र की वीडिओग्राफी करायी जायेगी। इसके लिए परीक्षा समिति की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
नवगछिया के ये हैं परीक्षा केंद्र 
बाल भारती ( इंगलिश मीडियम), नवगछिया ( 662 लड़कियों के लिए )
इंटर स्तरीय विद्यालय, नवगछिया ( 1050 लड़कियों के लिए )
रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय, नवगछिया ( 732 लड़कियों के लिए )
मध्य विद्यालय , सिंघीया मकन्दपुर ( 618 लड़कियों के लिए )
मध्य विद्यालय, नवादा, नवगछिया ( 561 लड़कियों के लिए )
मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया ( 1352 लड़कों के लिए )

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया  ( 827 लड़कों के लिए )

गजाधर भगत महाविद्यालय, नवगछिया  ( 1061 लड़कों के लिए )