ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल बजट संसद में पेश : सरचार्ज के बहाने महंगा होगा रेल सफर

वित्त वर्ष 2013-14 का रेल बजट मंगलवार को रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने संसद में पेश कर दिया है। 17 साल के बाद कांग्रेस के किसी मंत्री का यह पहला रेल बजट है। इस बार के रेल बजट में कई अहम प्रावधानों एवं रेल संरक्षा के उपायों को शामिल किया गया है।
रेल बजट 2013-14 के हाइलाइट-
-सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बढाने की कोशिश : रेल मंत्री
-इस साल का परिचालन घाटा 24600 करोड रूपये रहने का अनुमान
-इलाहाबाद कुंभ हादसे से हम स्तब्ध लेकिन भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के लिए और सावधानी बरती जाएगी और आपात योजनाएं बनायी जाएंगी : बंसल
-बीते सालों की तुलना में साल 2012 में यात्री गाड़ियों की संख्या 12 हजार 235 हो गई है, लेकिन परिचालन पर हानि हो रही है।
-साल 2012-13 में रेलवे को 22 हजार 500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जो साल 2013-14 में 24 हजार 600 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

-40 फीसदी रेल दुर्घटनाएं रेलवे क्रासिंग पर होती हैं । 31846 रेलवे क्रासिंग हटाने के लिए केन्द्रीय सडक कोष से धन की आवश्यकता होगी ।
-गार्ड के कोच, पेंट्रीकार और एसी कोचों में अग्निशमन यंत्र ।
-चुनिन्दा ट्रेनों में मुफ्त वाई फाई सुविधा
-चुनिन्दा ट्रेनों में आधुनिक सुविाधाओं से लैस एक कोच ऐसा होगा । इसका नाम अनुभूति कोच होगा ।
-टिकट बुकिंग और रेल कर्मचारियों की पेंशन सहित अन्य सेवाओं के लिए भारतीय रेल आधार स्कीम का इस्तेमाल करेगी ।
-रेलवे वेबसाइट पर जाम से निजात के लिए मार्च तक आधुनिकतम ई टिकटिंग प्रणाली ।
- ई टिकटिंग रात 12.30 से 11.30 रात तक होगी।
-सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगी ई-टिकटिंग सेवा।
- मणिपुर को रेल सेवा से जोड़ा जाएगा।
-खाने पीने की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
- महिला सुरक्षा के लिए आठ कंपनियां बनाई जाएगी।
-वैष्णो देवी यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट के साथ दर्शन पर्ची । जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन के साथ बस टिकट की सुविधा
-जम्मू से कटरा तक पहुंचेगी रेल।
-सफाई के लिए नए प्लांट लगेंगे।
-मोबाइल से भी होगी ई-टिकटों की बुकिंग
-आधार कार्ड को ई-टिकट से जोड़ा जाएगा।
-रेल ट्रैक पर नई तकनीक बनेगी।
-गाड़ियों में वाई-फाई सिस्टम को लगाया जाएगा।
-सोनीपत में भी सवारी डिब्बे बनाए जाएंगे।
- रायबरेली में एक और फैक्ट्री लगेगी।
- ओडिशा के गंजाम मे नई वैगन फैक्ट्री बनाने की योजना।
-सैलानियों के अनुभवों को और सुखद बनाएंगे।
-कैटरिंग सेवा में सुधार किया जाएगा
-आईएसओ के मानकों के अनुरुप होगा रेलवे का खाना।
-कैटरिंग में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी।
- स्टाफ क्वार्टर भी पीपीपी मॉडल के मुताबिक बनाए जाएंगे।
-कई रेलवे स्टेशनों पर नए फुटओवर ब्रिज बनेंगे।
-नागपुर में बड़े प्रशिक्षण केंद्र निर्माण की योजना।
-महिला रेल कर्मचारियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। अगले साल 300 करोड रूपये का प्रावधान ।
-सिकंदराबाद में रेलवे वित्त संस्थान बनेगा।
-फिजूलखर्ची नहीं करेगी रेलवे, पैसा कमाना ही पैसा बचाना है- बंसल
-नामी खेल पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को मुफ्त यात्रा पास ।
-राजीव गांधी खेल विजेताओं को रेलवे पास की सुविधा होगी।
-खदानों से लोडिंग के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाया जाएगा।
-अरूणाचल प्रदेश इस साल रेल संपर्क से जुडेगा । मणिपुर को रेल संपर्क से जोडने का काम तेजी पर ।
-इस साल कबाड बेचकर 4500 करोड रूपये जुटाएगी रेलवे ।
-रेलवे में एक लाख 52 हजार भर्तियां होंगी।
-कमजोर वर्ग के लिए 47 हजार भर्तियां होंगी।
-स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पास के नवीकरण की अवधि एक साल से बढाकर तीन साल ।
-यात्री किराए से 32 हजार 500 करोड़ आमदनी का लक्ष्य।
-आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को 10 फीसदी आरक्षण।
-स्वतंत्रता सेनानी पास 3 साल में रिन्यू होगा।
-मुसाफिरों की संख्या में 5.2 फीसदी की बढोतरी मुमकिन।
- 6 और रेल नीर बॉटलिंग ब्लांट लगाए जाएंगे।
-सुरक्षा के लिए सिग्नल सिस्टम की जरूरत।
-रेल किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
-मालभाड़े पर सरचार्ज लगेगा।
-कोलकाता-मुंबई में एसी ईएमयू शुरू होगी।
- आरक्षण स्थिति पर यात्रियों को एसएमएस अलर्ट
-ईंधन मूल्य में बढोतरी और कटौती के साथ बढेंगे या घटेंगे रेल किराये ।-
-सरचार्ज लगने से रेल टिकट महंगा हुआ।
-मुंबई लोकल ट्रेन में एसी डब्बे लगाए जाएंगे।
-67 नई एक्सप्रेस ट्रेन, 26 नई पैसेंजर ट्रेन।
-5 मेमू और आठ डेमू ट्रेन का ऐलान |