भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक बाजार स्थित श्री राणी सती मंदिर में रविवार को वसंतोत्सव सह चरण पादुका प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन काफी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया |
श्री राणी सती मंदिर सेवा समिति के प्रदीप जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर निवासी मुन्ना झुनझुनवाला के सौजन्य से आयोजित चरण पादुका के स्थापना के इस मौके पर सुबह 141 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी | इस दौरान अजीत जैन, प्रदीप लाठ, सुनील लाठ, मोनु लाठ, सौरभ जैन इत्यादि दर्जनों सेवा समिति सदस्यों के अलावा श्री श्याम भक्त मण्डल नवगछिया के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष विमल चिरानिया व मनोज सर्राफ इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही |
इसके बाद दादी जी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया | साथ ही दादी जी सेवा समिति भागलपुर के तत्वावधान में मंगलपाठ का भी आयोजन किया गया | इस दौरान मंगलपाठ वाचक मनोज बड़बड़िया द्वारा संगीतमय मंगलपाठ की प्रस्तुति की गयी | जिसमें महिलाओं की विशेष रूप से भागीदारी देखी गयी | जहां राजेश
जैन, रितेश कुमार टिबड़ेवाल सहित दर्जनों भागलपुर वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका देखी गयी | इस मौके पर नवगछिया, नारायणपुर, झंडापुर, भागलपुर, पुर्णिया और कटिहार सहित कई जगहों के सैकड़ों लोगों की भारी मौजूदगी देखी गयी |