नवगछिया में शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक बड़ा हादसा उस समय टल गया | जब पश्चिम रेल समपार को पार करने के क्रम में एक टाटा सूमों गाड़ी ने जल्दी के दौरान गिरते हुए समपार का गेट तोड़ दिया |
जहां उसी समय राजधानी एक्सप्रेस को आना था | लेकिन इसकी तत्काल सूचना स्टेशन को मिलते ही 12424 राजधानी एक्सप्रेस को होम सिग्नल के पहले ही रोक लिया गया | जिससे एक बड़ा हादसा टल गया | जहां इस राजधानी एक्सप्रेस के बाद एक और राजधानी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट सुपर एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस के अलावा सवारी ट्रेन और कई माल ट्रेनों को होम सिग्नल के पास से पेपर सिग्नल तथा वाकी टाकी के सहारे चलाया गया |
मौके पर नवगछिया स्टेशन अधीक्षक केएन झा एवं यातायात निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी ने जायजा लिया | जिन्होने विभागीय कर्मियों को बुलावा कर तत्काल गेट की मरम्मत शुरू करा दी | जिससे लगभग साढ़े ग्यारह बजे स्थिति सामान्य हो पायी |