ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेप की राजधानी में फिर से गैंगरेप

दिल्ली पुलिस के दावे एक बार फिर फेल हो गये हैं। रेप की राजधानी बन चुकी दिल्ली में आबरू अभी भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की दो वारदातें सामने आई हैं।
उत्तर पूर्वी जिले के वेलकम में हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने 40 वर्षीय महिला के साथ
सामूहिक दुष्कर्म किया। दक्षिण-पश्चिम जिला के बिंदापुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों ने मेट्रो स्टेशन के नीचे महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक संगीता (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ वेलकम स्थित जनता कालोनी में रहती है। बुधवार की रात उसके परिजन कहीं गए हुए थे। तीन बदमाश उनके घर में घुस आए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसके बारे में किसी को बताने पर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सभी फरार हो गए। परिजनों ने घर पहुंचने पर महिला ने सारी बात बता दी। परिजनों की शिकायत पर वेलकम थाना पुलिस ने आरोपी गफ्फार व आलम को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश की जा रही है। अन्य मामला शुक्रवार की रात उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे का है। 30 वर्षीय महिला रात करीब 11 बजे वहां से गुजर रही थी। दो किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचा दिया। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा दोनों आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों की बुरी तरह धुनाई भी कर दी। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नाबालिग आरोपी बिंदापुर इलाके के रहने वाले हैं तथा ये लोग पहले भी आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं। पीड़ित महिला सडक पर अकेली रहकर किसी तरह अपना गुजारा करती है।