आरजी चेरेटिबुल ट्रस्ट नवगछिया द्वारा शंभूगंज के पकरिया गांव में लगाए
गए शिविर में 350 गरीबों को कंबल वितरित किया। शिविर की अध्यक्षता राणा
चंद्रशेखर सिंह ने किया। मौके पर विधान पार्षद श्री यादव ने भी गरीबों को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि सरकार
गरीबों के लिए काफी योजनाएं चला रही है। जागरुकता के अभाव में योजनाओं का
लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता है। यही कारण है कि योजनाओं की जानकारी के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास का आयोजन करवा रही है। अब लोगों में एक नई स्फुर्ति आ गई है। आमजनों के सहयोग से आज राज्य सरकार अपने किए वादों पर खरा उतर रही है। अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं शान की बात है। मौके पर ट्रस्ट के सचिव सह भागलपुर के अभिषद सदस्य शैलेश कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, भागलपुर महादेव सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केडी प्रभात, जदयू जिलाध्यक्ष श्रवण भगत आदि मौजूद थे।