ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गरीब दास ठाकुरबाड़ी का होगा नव निर्माण - स्वामी केशवाचार्य

भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया शहर स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी का जल्द ही नव निर्माण कराया जाएगा | यह जानकारी इस ठाकुरबाड़ी के संस्थापक बालक स्वामी केशवाचार्य जी महाराज ने अपने नवगछिया आगमन के दौरान कही | वे कुछ आवश्यक कार्य से भागलपुर स्थित मोहरी मंदिर आए हुए थे | जहां स्थानीय यजमान दयाराम चौधरी के खास अनुरोध पर नवगछिया भी आए थे |
इस दौरान स्वामी केशवाचार्य जी महाराज ने बताया जल्द ही इस मंदिर का नव निर्माण करा कर विशाल रूप दिया जाएगा | जहां भगवान की पूजा के अलावा
और भी आवश्यक कार्य करने में स्थानीय लोगों को आसानी होगी | इसके लिए अच्छा नक्शा बनाया जाएगा | जो समाज के लिए बहुपयोगी साबित होगा | इस मौके पर दिनेश कुमार सर्राफ, रामावतार सर्राफ, प्रवीण कुमार भगत, कृष्ण कुमार चिरानिया, कमलेश कुमार अग्रवाल, सजन शर्मा एवं भगवती पंसारी सहित कई प्रमुख लोगों के अलावा वेदान्त महिला सत्संग भवन की दर्जनों महिलाओं ने स्वामी जी का स्वागत किया |