ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में बढ़ गई ठंड


बिहार में सुबह और रात में अब ठंड असर करने लगी है जबकि दिन में खिली हुई धूप गुनगुनी लग रही है। राजधानी पटना में बुधवार सुबह 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी व सर्दी बढ़ेगी। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार सुबह

गया का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19.5 डिग्री और पूर्णियां का तापमान 19..0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना मौसम विज्ञान केद्र के निदेशक ए. के. सेन के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। सुबह और रात में लोग अब ठंड महसूस करने लगे हैं।