ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दुर्गा पूजा के दौरान एटीएम ने दिया धोखा

दुर्गा पूजा के मौके पर जहां नवमी और दशमी के दिन सभी बैंकों की छुट्टी घोषित थी। वहां पूजा की खरीदारी के लिये लोगों को एटीएम पर भरोसा था। लेकिन इस साल सभी एटीएम ने मौके पर धोखा दे दिया। जबकि भारतीय स्टेट बैंक की नवगछिया शाखा के प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक ने भरोसा दिलाया था कि इस छुट्टी के दौरान एटीएम में निकासी के लिये रुपये की कमी नहीं होगी। इसके बावजूद भी नवगछिया के सभी एटीएम ने मौके पर एक साथ धोखा दे दिया। जिसके कारण
लोग रुपये की निकासी के लिये भटकते देखे गये। जबकि  इससे पहले भी इन एटीएम ने दुर्गा पूजा के दौरान धोखा दिया था।
जानकारी के अनुसार नवगछिया में स्टेट बैंक के दो एटीएम, एचडीएफ़सी बैंक के दो एटीएम, एक्सिस बैंक के दो एटीएम तथा आईसीआईसीआई बैंक का एक कुल सात एटीएम हैं। फिर भी सात में से एक ने भी साथ नहीं निभाया। सभी एटीएम के शटर बंद देखे गये। ग्राहकों की नजर में जिसकी बजह है अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया। जहां हर एटीएम में रोजाना रुपये भरे जाने हैं। वहां दो दिनों तक कोइ देखने वाला नहीं आता है। जिसकी वजह से सैकडों परिवार का दशहरा फीका रहा।