ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूजा के दौरान साथ निभाया बिजली रानी ने

नवगछिया में इस साल दुर्गा पूजा के दौरान अगर सही मायने में किसी ने साथ निभाया है तो वह है बिजली रानी। जिसके बच्चे से लेकर बुढे तक तथा व्यापारी से लेकर मजदूर तक सभी लोग कायल हैं। हर किसी को आश्चर्य हो रहा है कि इस बार इतनी बिजली कहां से आ रही है। जो पिछले पंद्रह बीस सालों में दुर्गा पूजा के दौरान नहीं मिली। एक ओर जहां कुछ लोग दुर्गा माता से इस तरह से बिजली के लगातार मिलने की मनोकामना कर
रहे हैं। वहीं दुसरी ओर कुछ लोग इस अच्छी बिजली को नजर लगने से बचाने के लिये बल्व के पास नजरबट्टू के रुप में नींबू और मिर्च लगा रहे हैं।