बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ऊर्जा विभाग के क्रियाकलापों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस क्रम में उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि अभियान चलाकर बिजली चोरों को पकड़ें। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। मुख्य सचिव एके सिन्हा ने मुख्यमंत्री की इस बैठक के बारे में जानकारी दी कि ऊर्जा विभाग ने इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार राज्य विद्युत बोर्ड को पांच कंपनियों में पुनर्गठित किए जाने पर एक प्रेजेंटेशन दिया।