ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राघोपुर पर कटाव का खतरा



नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत खरीक प्रखंड के गंगा तटवर्ती क्षेत्र में स्थित राघोपुर गांव के लगभग पांच सौ परिवारों के घर-द्वार व कृषि भूमि कटाव के मुहाने पर पहुंच गई। जिससे राघोपुर गांव और मुख्य सडक पर कटाव का खतरा काफी बढ गया है।


यह जानकारी मिलते ही शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कटाव का निरीक्षण किया। वहीं कटाव को रोकने के लिए बना तटबंध तीन सौ मीटर बह गया। वहीं राघोपुर गांव को बचाने के लिए गंगा की धारा मोड़ने का कार्य भी ठप है। इसके लिए ड्रेजर मशीन लाई गई थी। फिलहाल इस समय राघोपुर समेत विक्रमशीला पथ को जोड़ने वाली सड़क पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है।