ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार के नये मुख्य सचिव ने संभाला पदभार

बिहार के नये मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
सचिवालय स्थित कार्यालय में सिन्हा ने निवर्तमान मुख्य सचिव नवीन कुमार का स्थान लिया है, जो शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये। सिन्हा 1976 कैडर के आइएएस हैं।
बिहार के कृषि उत्पादन आयुक्त रहते हुए राज्य के महत्वाकांक्षी कृषि रोडमैप को तैयार करने में सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में वह राज्य के विकास आयुक्त थे।