ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

19 वर्षों से फरार झरखंडी पहलवान गिरफ्तार



नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत 19 वर्षों से फरार चल रहे खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी निवासी लक्ष्मी सिंह उर्फ झरखंडी पहलवान को खरीक थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। झरखंडी अपने समय मे आतंक का पर्याय बन चुका था। लोग झरखंडी के नाम से खौफजदा रहा करते थे। जो अत्यधिक पुलिस दबिश से भूमिगत हो गया था। 19 वर्षों तक पुलिस ने झरखंडी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


झरखंडी के विरुद्ध 80 व 90 के दशक में जघन्य वारदातों के कुल आठ मामले दर्ज बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार झरखंडी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का वारंट भी था। झरखंडी हत्या, रंगदारी का भी आरोपी है। खरीक के अलावा दूसरे सीमांत थाना क्षेत्रों में भी झरखंडी के विरुद्ध मामले दर्ज होने की संभावना है। उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। इन दिनों लीची व्यवसायी से झरखंडी रंगदारी मांगता था। वह पिछले दशकों में कई जमीनदारों का लठैत भी था। नवगछिया एसपी आनंद कुमार सिंह झरखंडी की गिरफ्तारी को उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में उसके विरुद्ध मामले वर्षों से लंबित थे। अब इन मामलों की सुनवाई की जा सकेगी।