पटना । शब-ए-बरात के मौके पर शुक्रवार 6 जुलाई को बिहार में सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है। यह पहले 5 जुलाई के लिए घोषित था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
खानकाह मुजीबिया (फुलवारीशरीफ) के 26 जून के पत्र के आलोक में यह संशोधन किया गया है। आदेश के अनुसार अब 5 जुलाई के बदले 6 जुलाई को राज्य सरकार के अधीन के सभी कार्यालय एवं राजस्व दंडाधिकारी के न्यायालयों में अवकाश की घोषणा की गई है।