ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सैंडिस कंपाउंड में सीएम सुनी जनता की समस्याएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर की सेवा यात्रा के क्रम में दूसरे दिन शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड में जनता दरबार लगाया। जहां लगभग चार हजार आम लोगों की फरियाद सुनी।

मुख्यमंत्री ने कुछ लोगों की समस्या का समाधान मौके पर ही किया तो कई लोगों के आवेदन संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को सौंप दिए। उनके जनता दरबार में लगभग चार हजार आवेदन पड़े। मुख्यमंत्री ने सभी जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संयत भाव से सुना और जिनके समाधान तुरंत संभव थे उनका समाधान कर आवेदक को तत्काल राहत प्रदान की। वहीं उन्होंने कुछ पेंचीदे मामलों को विभागीय अधिकारियों को फाइल देखकर यथाशीघ्र सुलझाने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भागलपुर के भाजपा सांसद शाहनवाज हुसैन, कई अन्य मंत्री, अधिकांश विभागों के आला अधिकारियों समेत भागलपुर के डीएम व सीनियर एसपी सहित सभी उच्चाधिकारी मौजूद थे।