नवगछिया , लालगंज और ढोलबज्जा का समाचार पत्र विक्रेता ज्योतिष कुमार भगत की लाश तीसरे दिन कुर्सेला के समीप कोसी नदी में मिली है। जो बुधवार को नाव दुर्घटना में भागलपुर जिले के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के पीपा पुल के पास डूब गया था। उसकी साइकिल व समाचार पत्र की प्रतियां मोहनपुर क्षेत्र के विजय घाट के पास बिखरी पड़ी मिली थी।
सूत्रों के अनुसार नवगछिया से सुबह साढ़े छह बजे हॉकर ज्योतिष कुमार भगत विजय घाट पहुंचे तथा वहां एक नाव पर सवार हुआ। जो धोबनियां गांव के संजय यादव की बताई जाती है, तथा नाविक भी स्वयं संजय यादव था। नाव बगल के पीपापुल से टकरा गई तथा किनारे पर बैठा ज्योतिष पानी में डूब गया। इधर नाव पर सवार महिलाएं काफी चिल्लाने लगी, जिसे नाविक किनारे पर छोड़ भाग गया। महिलाओं द्वारा घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दिए जाने पर लोग उसे ढूंढने निकले थे।