ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अग्निकांड में मृतक के परिजन को मिला डेढ़ लाख का चेक

जिलाधिकारी भागलपुर नर्मदेश्वर लाल ने मंगलवार को इस्माईलपुर में हुए भीषण अग्निकाण्ड का जायजा बुधवार को लिया। इस अग्निकांड में तीन सौ घर तथा तीन लोग जल गए थे। जहां मौके पर जिलाधिकारी ने मृतक भगवान यादव की पत्नी को डेड लाख का चेक भी प्रदान किया। इस मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया संजय कुमार, बीडीओ इस्माईलपुर एस एम् परवेज कादिरी तथा सीओ एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी अग्निकांड में मृत दो बच्चों के माता पिता गाँव में उपलब्ध नहीं रहने के कारण उनको सहायता राशि नहीं मिल पायी। जिनका चेक बना हुआ है। जानकारी मिली है की बच्चों के पिता भी अग्नि कांड में झुलस गए हैं । जिनका इलाज चल रहा है।
वहीँ भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया संजय कुमार ने बताया कि इन अग्नि पीड़ितों को अन्य राहत सामग्री कल तक उपलब्ध हो जायेगी। जिसके तहत एक क्विंटल अनाज और दो हजार दो सौ पचास रुपये नगद मिलना है। इसके अलावा पोलीथीन की सीट आज शाम तक पहुँचाने वाली है। जिसके पहुंचते ही वितरण करा दिया जाएगा।