ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अस्पताल में होगा शेड का निर्माण

नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में रोगियों के साथ आये सहयोगियों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही यहां रोगी के सहयोगियों तथा आशा कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए शेड का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही दवा वितरण केन्द्र के लिए भी शेड का निर्माण होगा। यह निर्णय इस अस्पताल की रोगी कल्याण समिति ने गुरुवार की एक बैठक के दौरान लिया है। साथ ही वाह्य चिकित्सा कक्ष की वसूली गयी राशि 36 हजार रुपये जो एक दंत चिकित्सक सहायक के पास है उसकी वसूली करने का आदेश भी अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अकाउंटटेंट को दिया गया है। रोगी कल्याण समिति की गुरुवार को अस्पताल परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। जिसमें इस समिति के सदस्य पवन कुमार सर्राफ, प्रो. विनोद भगत एवं प्रो. विजय कुमार के अलावे अस्पताल उपाधीक्षक डा. बीपी मंडल भी मौजूद थे। जल्दबाजी में हुई इस बैठक में कुछ ही मामलों पर चर्चा हो पायी। इसके अलावे अस्पताल की एम्बुलेंस तथा ब्लड बैंक इत्यादि जैसी जरूरतमंद मामले बचे रह गये। अस्पताल उपाधीक्षक के अनुसार पुन: जल्द ही एक बैठक होने की संभावना है। जिसमें रोगियों के कल्याण संबंधित कई मामलों पर चर्चा होगी।