नवगछिया । भाकपा ने गोपालपुर क्षेत्र में अपने प्रत्याशी सुप्रभा भारती के पक्ष में शुक्रवार को कई जगहों पर चुनावी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस सभा के दौरान राज्य कार्य कारिणी के सदस्य विजय नारायण मिश्र , सहायक जिला मंत्री सुधीर शर्मा एवं अंचल मंत्री सीता राम राय ने नवादा मोड़, मक्खाताकिया मोड़ , महाराज जी चौक, वैशाली चौक, स्टेशन चौक, इत्यादि जगहों पर केंद्र और राज्य सरकार की असफलताएं बताई। साथ ही मंहगाई, शिक्षा, भूमि सुधार, कटाव की समस्याओं पर चर्चा भी की।