प्रतिपक्ष की नेता सह भाजपा की प्रखर वक्ता सुष्मा स्वराज २९ अक्तूबर शुक्रवार को बिहपुर के भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेन्द्र के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। इस दौरान वे बिहपुर स्थित सर्वोदय हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को भी संबोधित करेगी।यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने दी।