नारी सशक्तिकरण के लिए वषरें से प्रयासरत नवजनलोक द्वारा विभिन्न गांवों के नव गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें 15 स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं को जागरूकता, समूहों के गठन, क्षमता वृद्धि एवं सामाजिक नेतृत्व के विकास पर चर्चा हुई। इस मौके पर नवजनलोक के निदेशक मदन मोहन ठाकुर, कार्यकर्ता सुमन, अरुण कुमार ने समूहों की महत्ता, विकास की परिभाषा एवं गरीबी के कारण तथा इसे दूर करने के उपायों को सुझाया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सह नारी जागरण की संयोजिका मीरा झा ने नशा निवारण, जागृति, वृक्षारोपण तथा सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया।