ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किसान की गोली मारकर हत्या

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के बीच स्थित बासा में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पूर्वी धरारी निवासी किसान सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में मंगलवार को उग्र लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग पर खोजी कुत्ते की मदद से जांच कराने का आश्र्वासन दिये जाने के बाद जाम हटा। इस संबंध में मृतक के बड़े पुत्र अमरदीप यादव उर्फ फागू यादव के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र अमरदीप ने बताया कि सुबहजब बासा पर पहुंचा तो पिता को चादर तान कर सोते हुए देखा। जब आवाज देने पर भी कोई हरकत नहीं हुई तो उसने चादर हटाया, जहां खून से लथपथ पिता मृत मिले। घटनास्थल के पास से भूसे की ढेर व बिछावन के नीचे से लगभग 32,000 रुपये बरामद हुए हैं। इससे प्रथम दृष्ट्या यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी लूटने के उद्देश्य से वहां आए थे तथा सफल नहीं होने पर हत्या कर दी। दूसरे पहलू पर गौर करें तो हत्या का कारण बटाईदारों के बीच हेरा-फेरी को लेकर मनमुटाव भी बताया जाता है। सुरेश खरीक के कठेला गांव के एक बड़े किसान परिवार का खेती बाड़ी में प्रबंधन का कार्य देखता था। नवगछिया एसपी विवेक कुमार ने छानबीन कराने की बात कही है।