ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गांवों का सड़क सम्पर्क भंग

इस्माईलपुर प्रखंड जाने वाली एक मात्र सड़क चांदनी चौक के समीप दो जगहों पर ध्वस्त हो गयी है। सड़क होकर तीन से चार फीट गंगा का पानी बह रहा है। यह स्थिति गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के कारण हुई है। सड़क ध्वस्त होने से इस्माईलपुर, नारायणपुर, चंडीस्थान, कमलाकुंड, लक्ष्मीपुर, डिमाहा सहित कई गावों का सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना तहत राष्ट्रीय उच्च पथ 31 से नरायणपुर चंडीस्थान तक सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क पर पानी बहने के कारण लोग जान हथेली पर रखकर सड़क पार कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण धनेश्र्वर दास ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सड़क पर पानी का दबाव बन हुआ था। किंतु प्रशासन की ओर से सड़क बचाने के लिए नहीं किया गया। यदि कटाव निरोधी कार्य किया जाता तो सड़क बच सकती थी। सड़क कटने से एक दर्जन गांवों के आवागमन का साधन अवरुद्ध हो गया है। गांव के लोगों को आवागमन के लिये केवल नाव ही सहारा रह गया है।