ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में वृहत रक्तदान उत्सव आज, तैयारी पूरी


नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय गैर सरकारी संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बालभारती स्कूल में रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वृहत रक्तदान उत्सव मनाया जायेगा। संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार ने बताया कि इस वृहत रक्तदान उत्सव को लेकर संस्था के सदस्यों द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें नवगछिया अनुमंडल के अलावा भागलपुर से भी रक्तवीर अपना रक्त दान देने आ रहे हैं संस्था द्वारा रक्तदान उत्सव हर साल मनाया जाता है। 

संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है बल्कि नए रक्त का संचार होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को हर 3 महीने पर अपना रक्तदान करना चाहिए। इससे चेहरे पर कभी भी झुर्रियां नहीं आती है और शरीर में हमेशा फुर्ती का एहसास होता है। रक्तदान करने से हार्टअटैक और टीवी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। 

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के संयोजक श्रीधर शर्मा, अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, सचिव राजीव गुप्ता, 
कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, कार्यक्रम संयोजक केशव पांडे, संतोष गुप्ता, अरुण मावंडिया, शिव शक्ति समीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया सहित सुनील जोशी एवं सभी सदस्य सक्रियता से लगे हुए हैं।