नव-बिहार समाचार, नवगछिया। गुलशन राजा बैनर तले हिंदी राष्ट्रीय गीत "हम है फ़ौजी दिलवाले" और "माँ मुझ पर ऐहसान है तेरा" दो गीत का लोकार्पण गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गुलशन राजा के बैनर तले गीत का लोकार्पण लगातार हो रहा है, हम पूरे टीम को बधाई देते है। जदयू के वरिष्ठ नेता गुलशन कुमार ने कहा हम इस क्षेत्र में उभरते हुए कलाकारों का सम्मान करते है जिससे वे इंडिया स्तर पर अपना नाम करे।
इस अवसर पर गीतकार चन्द्रकान्त मंडल, सिंगर निशिकांत राज, अभिनेता अजेश साहू, प्रशांत राज, रूपक पटेल, डांस डारेक्टर धर्मेंद्र कुमार व रितेश कुमार उपस्थित थे। इस एलबम में म्यूजिक धर्मेंद्र माही, कैमरा व एडिटर कौनान, सागर राज, कविता राजवंशी, काजल कुमारी, ब्यूटी भारती, अनिता कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, आशीष कुमार, प्रभात कुमार, लाड़ू कुमार, मदन कुमार, राजा कुमार की अहम भूमिका है। इस एल्बम को देखने के लिए यूट्यूब पर GRF Gulshan raja और M music टाईप कर सकते हैं।