नवगछिया। मातृ पितृ पूजन दिवस के मौके पर 14 फरवरी गुरुवार को नवगछिया के आश्रम रोड स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ में परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के अनुयायियों एवं शिष्यों तथा श्रद्धालुओं ने उनकी माताश्री का पूरी आस्था और निष्ठा भाव से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मातृ पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य अनिरुद्ध बाबा, आचार्य स्वामी मानवानंद जी, आचार्य प्रेम शंकर भारती, कपीश बाबा, केशव जी, नवगछिया के सुरेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। जिन्होंने उनके चरणों की वंदना कर पुष्प अर्पित किया और आरती भी उतारी तथा उनसे प्रसाद एवं आशीर्वाद ग्रहण किया।


