ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

धूमधाम से हुआ भगवान शिव का तिलकोत्सव, महाशिवरात्रि की तैयारी प्रारंभ

नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में रविवार को धूमधाम से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का तिलकोत्सव सम्पन्न हुआ। महाशिवरात्रि कमिटी के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पूर्व नियोजित लग्न के अंतर्गत तिलकोत्सव पूर्ण रूपेण भक्ति भाव से संपन्न कराया गया। वहीं मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि 4 मार्च को महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। उस मौके पर निकलने वाली बारात और शोभायात्रा की तैयारी भी आज से शुरू हो गयी है जिसमे कई तरह की झाँकी होगी।
तिलकोत्सव से पहले बाबा के तिलक की शोभायात्रा 11 फलों की थाल, 21 लहलहाते निशान, घोड़े, त्रिशूल और सैकड़ों शिवभक्त सहित घाट ठाकुरबाड़ीमंदिर प्रांगण से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए गौशाला स्तिथ जगतपति नाथ मंदिर पहुंची। जहाँ महादेव के तिलक की प्रक्रिया पूरे विधिवत तरीके से पंडित अजीत बाबा के मंत्रोचारण के साथ की गई और मौके पर मौजूद महिलाओं के द्वारा पारंपरिक गीत के साथ रस्म को पूरा किया गया। इस दौरान महाशिवरात्रि कमिटी के अध्यक्ष समाजसेवी डब्लु यादव ने पूरी शोभायात्रा की कमान खुद संभाल रखी थी। जिनके साथ किशन साह, मौसम बाबा, रंजन केडिया, अशोक केडिया, सन्तोष गुप्ता, त्रिपुरारी भारती, मुन्ना भगत, राजीव गुप्ता, राजेश जायसवाल, दिनेश बाबा, सजन गुप्ता,पप्पू यादव, पार्षद में मुन्ना भगत,मोनी, मनीष सिंह, भानु महतो, दीपक कुमार, सुबोध, गोलू, दीपक, सूरज साथ साथ चल रहे थे। ,इस शोभायात्रा में सबसे खास देवताओं की झाँकी थी जो देखने मे बेहद खूबसूरत थी।