ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर महोत्सव का अंतिम दिन रहा देशभक्ति के नाम

भागलपुर। इस बार के भागलपुर महोत्सव का अंतिम दिन रहा देश भक्ति के नाम। इस दौरान कलाकारों ने शास्त्रीय नाट्य और क्लासिकल डाँस के जरिए देशभक्ति का संदेश देकर विदाई ली। "ऐ शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है", "ऐ जाते हुए लम्हों, जरा ठहरो-जरा ठहरो" पर नृत्य की प्रस्तुति शानदार थी। कलाकारों ने हाथ में तिरंगा लहराया तो लोग सलामी देकर उनका हौसला बुलंद करने लगे।

अपू ग्रुप और सरण्या गु्रप के कलाकारों ने "ये मेरा इंडिया, आइ लव माय इंडिया" पेश किया। अभी तो देश भक्ति गीतों का दौर शुरू ही हुआ था। इस बीच लक्ष्य डेंजर्स के कलाकारों द्वारा पेश किए गए भारत-पाक के बीच बार्डर लड़ाई की लड़ाई को देखकर दर्शकों की आंखें डबडबा गई। अभी दर्शक संभल भी नहीं पाए थे के इस बीच "सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हम पे डालो" पर डांस की प्रस्तुति हुई तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तालियों को बजाने का सिलसिला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि "ऐ मेरे वतन के लोगों" पर जीवंत प्रदर्शनी कर लोगों में पूरी तरह देशभक्ति का जोश से भारत माता की जयकार करने लगे।

कंगना जब-जब मंगलियों.. ने झूमने पर किया मजबूर

इस बार महोत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का दौर रात तक चलता रहा। नृत्यम डांस ग्रुप के बच्चों के कपल ने कंगन जब-जब मंगलियों रे जटा.. पर लोक नृत्य पेश किया तो सभी लोग झूमने लगे। इसके बाद शगुन डांस ग्रुप के कलाकारों ने अरररर..ए दुनिया राजस्थानी गीत पर कलाकार राजस्थान की वेशभूषा में लोक डांस की प्रस्तुति की।

लोक गायिका डॉ. नीतू की गौना, गौना सुनत रहनि.गौना न भइलै.. ने किया मदमस्त

भागीरथी अवार्ड, मॉरीशस में राष्ट्रपति अवार्ड विजेता, बिहारी लोक गायिका सह चंपारण की बेटी डॉ. नीतू कुमारी नूतन ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति अपनी पारंपरिक शैली के लोक गीतों से सभी को मदमस्त किया। अपनी प्रस्तुति भक्ति गीत से की। "गंगा जी के झिलमिल पनिया" गाकर लोगों को मदमस्त कर दिया। "गौना, गौना सुनत रहनि, गौना न भइलै अरे माय नैहर" की प्रस्तुति पर सभी मदमस्त हो गए। "अब अवारा नहीं", "रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे"  इसके बाद "यमुना किनारे मोरे गांव रे घर पहुंचा दे", "पवन फूलवा फूले" जैसे कई गीत की प्रस्तुति की। लोक गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। जिससे पूरा माहौल जोश से भर गया।

आहना को महिला और मुकेश को पुरुष मॉडल का खिताब

महोत्सव के अंतिम दिन महिला और पुरुष माडलिंग का फाइनल राउंड अप हुआ। दोनों प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें आहना कुमारी को प्रथम, मौसमी सिंह को दूसरा और वैशाली को तीसरा महिला मॉडल का अवार्ड मिला। इसी तरह मुकेश को प्रथम, ऋितिक राज को दूसरा और सैफ हसन को तीसरा अवार्ड के लिए चुना गया। जज के पैनल में मिस एंड मिसेज वुमर्स च्वाइस एशिया अवार्ड की विजेता डॉ. नेहा गुप्ता, विजया मोहिनी और कोमल सिंह थीं।