नवगछिया। पिछले कई दिनों से कई प्रमुख ट्रेनें काफी विलम्ब से चल रही हैं। इसी दौरान आज भी 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 6 घंटे 45 मिनट लेट होने के कारण लगभग 10 बजे, 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट लेट होने के कारण लगभग डेढ़ बजे और 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 11 घंटे लेट हो जाने के कारण लगभग 3 बजे नवगछिया पहुँचने का अनुमान है। जबकि 55224 डाउन पैसेंजर भी लगभग 50 मिनट लेट के कारण लगभग 12 बजे नवगछिया पहुँचने की संभावना है।