पुलिस जिला नवगछिया के एक बहुचर्चित कांड के मुख्य आरोपी सुमन सिंह
ने नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। जिसपर 27 जुलाई की रात खरीक थाना क्षेत्र के विषपुरिया गांव से जमालदीपुर में रिश्तेदार के घर शादी में शरीक होने गयी महिला आरती देवी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी किये जाने का आरोप है। उक्त महिला को बेहतर उपचार हेतु मायागंज से पटना रेफर किया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच भी जाम किया था।

जबकि इस घटना के सूचक महिला के पति उमेश सिंह ने सुमन सिंह सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में खरीक पुलिस द्वारा एक की भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।