ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुआ अंत्येष्टि घोटाला

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड में कबीर अंत्येष्टि में घोटाला का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार मामला मसुदनपुर बैसी गाँव का है। जहाँ बैरिस्टर सिंह और मिथुन मंडल तथा कुसुम देवी की मौत पर दो दो बार कबीर अंत्येष्टि का पैसा उठाया गया है। वह भी तीन साल के बाद दूसरी बार उठाया गया है। जिसका खुलासा सरपंच द्वारा मांगी गयी सुचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के बाद हुआ।
अब यह जाँच का मामला बन गया है कि इन तीनों की सही मौत कब और कैसे हुई अथवा किस कारण दुबारा राशि की निकासी की गयी।