ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का अनुमंडलीय अस्पताल हुआ बदहाल

इन दिनों नवगछिया का अनुमंडलीय अस्पताल पूरी तरह से बदहाल है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नजर ही नहीं आता है। इस अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक तक हुए छह माह से ज्यादा हो गये होंगे।
जानकारी के अनुसार इस समय इस अस्पताल में प्रसव और बंध्याकरण आपरेशन ही प्रमुखता से होता है। लेकिन उससे पहले होने वाली एचआइवी हिमोग्लोबिन और हेपेटाईटिस बी की जाँच किट के अभाव में नहीं हो प् रही है। जिसमें से हिमोग्लोबिन की जांच पुरानी विधि केमिकल से की जा रही है। शेष सारे कार्य बगैर जांच के सम्पादित किये जा रहे हैं। अथवा रोगी को अन्यत्र से मोटी रकम खर्च कर जाँच करानी होती है।
इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीपी मंडल बताते हैं कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारीयों को दे दी गयी है।