नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 4 जनवरी 2014 की शाम हुए पंकज हत्याकांड का मुख्य आरोपी विनय कुँवर को गोपालपुर पुलिस ने 8 जनवरी की रात सैदपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुष्टि नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने की है।
नवगछिया समाचार को एसपी शेखर कुमार ने यह भी बताया कि जहां भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में एक मोटर साइकिल बरामद की गयी है। वहीं बिहपुर में एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
