ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दीपावली में मालामाल होने के हैं कई उपाय


महालक्ष्मी का पर्व दीपावली 3 नवंबर 2013 को है और इस दिन धन प्राप्ति की कामना से कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। इस दिन किए उपाय बहुत जल्दी सिद्ध होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। यदि आप भी देवी लक्ष्मी की कृपा से मालामाल होना चाहते हैं तो यहां कुछ चमत्कारी उपाय अवश्य करें । ये सभी उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं।
ये उपाय सभी राशि के लोगों द्वारा किए जा सकते हैं। यदि आप चाहे तो इन उपायों में से कई उपाय भी कर सकते हैं या कोई एक उपाय भी किया जा सकता है।
दीपावली पूजन शुभ फल प्राप्ति हेतु मुहूर्त 
दीपावली पूजन मुहूर्त- दिनांक 3-11-2013
समय -प्रात:9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 
दोपहर 1:30 से दोपहर 3 बजे तक, 
शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक, 
रात 1:30 बजे से रात 3 बजे तक।
- मानते हैं कि लक्ष्मी पूजन में एकाक्षी नारियल या समुद्री नारियल की पूजा करने एवं व्यवसाय स्थल पर इसे रखने से घाटा नहीं होगा एवं समृद्धि आएगी।
- कमलगट्टे की माला से दीपावली की रात्रि में अनुष्ठान तथा यह माला तिजोरी या पूजा स्थान में रखना अत्यन्त शुभ समझा जाता है।
- लक्ष्मी, भगवान नारायण की पत्नी हैं और नारायण को अत्यंत प्रिय भी हैं। उनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है। शंख, मोती, सीप, कौड़ी भी समुद्र से प्राप्त होने के कारण नारायण को प्रिय हैं। अत: लक्ष्मी पूजन में समुद्र से प्राप्त वस्तुओं का उपयोग अधिक किया जाता है। 
मान्यता है कि पूजन के बाद इन चीज़ों को धन स्थान पर स्थापित करने से धन वृद्धि होती है।
- इसी दिन प्रमुख द्वार पर लक्ष्मी के गृहप्रवेश करते हुए चरण स्थापित किए जाते हैं।
- श्रीयंत्र, कनकधारा यंत्र, कुबेर यंत्र को सिद्ध करा कर पूजा स्थान/तिजोरी में रखा जाता है।
- महालक्ष्मी के अष्ट स्वरूप माने गए हैं- धनलक्ष्मी या वैभवलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, अधिलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, ऐश्वर्य लक्ष्मी, वीर लक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी। जिस भक्त को जिस रूप की अभिलाषा होती है, वह उसी रूप की आराधना करता है।