ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

2जी मामले में प्रधानमंत्री को क्लीन चिट


2-जी मामले में जेपीसी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को क्लीन चिट दे दी है। दरअसल, लंबे समय से अटकी पड़ी ड्राफ़्ट रिपोर्ट को बहुमत से पारित कर दिया गया। इसके पक्ष में 16 और विरोध में 11 वोट पड़े। जेपीसी की बैठक भी तभी बुलाई गई जब सरकार ने अपने आंकड़े पक्के कर लिए।
गौरतलब है कि 30 सदस्यों की जेपीसी में एसपी,बीएसपी ने सरकार का समर्थन किया जबकि जेडीयू के दो सदस्यों ने गैर-हाजिर रहकर सरकार की मदद की। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही पार्टियां 2जी घोटाले को लेकर सरकार पर आरोप लगाती रही हैं।
इसके साथ ही जेपीसी रिपोर्ट में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को क्लीन चिट देने के अलावा 1.76 करोड़ के सीएजी के आंकड़े पर भी सवाल उठाया गया है। विपक्षी दल अब लिखित में अपने ऐतराज देंगे, जिसके बाद अगले महीने के अंत तक यह रिपोर्ट स्पीकर को दे दी जाएगी।