नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इसमाइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा निवासी किसान बिंदेश्वरी यादव की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी | जिसका मंगलवार को नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया |
मौके पर मृतक के पुत्र वरुण यादव ने बताया कि 27 मई को गाँव के ही अखिलेश यादव,बाले यादव और कंचन देवी से मारपीट हुई थी | जिसका कारण था उसके खेत में हमारी ट्रेक्टर चली गयी थी | जिसमें पिता जी के माथे में गहरी चोट लगी थी | जिसे भागलपुर से पटना रेफर किया गया था | जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी |
इस मामले को लेकर इस्माइलपुर थाना में भादवि की धारा 341, 323, 325, 307, 302, 504 तथा 34 के तहत कांड संख्या 20/13 दर्ज किया गया है |