नवगछिया के बाहुचर्चित नगर पंचायत के पूर्व पार्षद बुल्लन हत्याकांड के शेष चार आरोपियों के घर पर नवगछिया पुलिस ने रविवार को नोटिस चिपका दी है |
इस हत्याकांड में पूर्व पार्षद की पत्नी के बयान के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 62/13 में कुल नौ लोगों को आईपीसी की धारा 324, 326, 307, 302 और 34 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया था | जिसमें से अब तक नवगछिया पुलिस ने एक मो0 सद्दाम को ही गिरफ्तार करने में सफलता पायी है | इसके अलावा चार लोगों ने नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण किया है | शेष बचे चार अब भी पुलिस की पहुँच से दूर हैं |
थाना प्रभारी नवगछिया के अनुसार इन सभी चारो आरोपियों के घर पर नवगछिया पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है | पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई संभव है |