ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राजस्थानी गणगौर महोत्सव मेला शनिवार को

नवगछिया में राजस्थानी महिलाओं का प्रमुख पर्व गणगौर महोत्सव शनिवार को मनाया जायेगा | इस मौके पर स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नवगछिया स्थित श्री गोपाल गौशाला में गणगौर मेला का आयोजन
भी शनिवार को ही किया जाएगा |
जहां ईस्सर और गौरा की बड़ी प्रतिमा भी लगाई जायेगी | यह जानकारी मंच के नवगछिया शाखा के अध्यक्ष पंकज कुमार टिबड़ेवाल ने देते हुए बताया कि इस मेला कार्यक्रम का संयोजक रवि चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनुराग रुंगटा एवं विवेक चिरानिया को बनाया गया है |
बताते चलें कि यह गणगौर पूजा मूलतः माता भगवती पार्वती एवं शंकर जी की पूजा है। जिसे राजस्थानी समाज की नवविवाहिताएं खास तौर पर करती हैं। इस पूजा में हरी दूब, मिट्टी, गाय का गोबर, जुहारा, सोलह कुओं का पानी, फल, फूल, का उपयोग होता है । यह पूजा जहां कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं, वहीं नव विवाहिताएं अपने सुहाग की रक्षा व सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं।