नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ पूर्व वार्ड पार्षद इंतेसार आलम उर्फ मो0 बुल्लन (40) का गुरुवार को पटना के एक निजी क्लीनिक में निधन हो गया | जिन्हें वहाँ इलाज व आपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार
आपरेशन तो सफल हो गया था | लेकिन स्थिति गंभीर बनी हूई थी | इसीलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया था | नवगछिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कृष्ण देव यादव के अनुसार उन्होने सुबह लगभग नौ बजे अंतिम सांस ली | दोपहर तक उनका पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था | जिसकी प्रक्रिया पूरी होने पर दिवंगत डा0 मो0 बुल्लन के पार्थिव शरीर को नवगछिया लाया जाएगा |
पूर्व वार्ड पार्षद के निधन की खबर से पूरा नवगछिया स्तब्ध है | पूरे नवगछिया में शोक की लहर दौड़ गयी है | वहीं नवगछिया पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क कर दी गयी है | हर चौक चौराहों पर तथा नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात और आठ के इलाके में भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है |