नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रविवार को लगभग चार बजे नवगछिया राष्ट्रीय उच्च पथ 31 और विक्रमशिला सेतु के बीच खगड़ा गाँव के समीप एक टेम्पु और एक पिकअप वान की टक्कर में एक महिला सहित दो बच्चे व टेम्पो चालक कुल चार लोगों की मौत हो गयी तथा पाँच लोग घायल हो गए है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार BR 10 P 2058 नंबर की
टेम्पु भागलपुर से बिहपुर सोनवर्षा जा रही थी | जिसे सामने से आ रही एक
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह तथा परवत्ता थानाध्यक्ष सतीश कुमार घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे | तब तक स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को तत्काल भागलपुर भेज दिया गया था | जहां मौके पर एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया |
वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में टेम्पु चालक चन्दन कुमार(20) सहित टेम्पु में सवार सोनावर्षा निवासी शेषनाथ कुमर (55) शेषनाथ कुमर का पोता ऋषभ कुमार (12 ) तथा प्राची प्रिया (18 ) सहित कुल चार लोगों की मौत हो गयी |
इसके अलावा 1.राखी देवी (32), पिता- रामसखा कुमर, कोनेला दलसिंहसराय समस्तीपुर, 2. कीर्तिका कुमारी (5), कोनेला दलसिंहसराय समस्तीपुर 3. हर्ष कुमार (10), सोनवर्षा, 4. सताक्षी कुमारी (12), नया गांव खगडि़या, 5. रश्मि देवी (37), नया गांव खगडि़या गंभीर रूप से घायल हैं |