ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज व कल बैंक बंद, सिर्फ एटीएम से निकलेगा पैसा

दुर्गा पूजा के कारण मंगलवार व बुधवार को अधिकांश बैंक बंद रहेगा। हालांकि, सामानों की खरिदारी पर इसका असर नहीं पड़ेगा। बैंक बंद रहने के बाद भी एटीएम से लोग अपने रूपये की निकासी कर सकते है। इसके लिए सभी एटीएमों में पर्याप्त राशि डाल दी गई है।
इसकी जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि बैंक बंदी के दौरान सभी एटीएम चालू रहेंगे। उन्होने बताया कि
दशहरा के दौरान उपभोक्ताओं को अपना रूपये की निकासी में परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी एटीएम को पहले ही दुरूस्त कर दिया गया है।