ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महादलित महिलाओं से आधी रात में छेडछाड के आरोपी पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराया मामला

नवगछिया शहर में महादलित महिलाओं से आधी रात में छेडछाड के आरोपी टाइगर मोबाईल पुलिस विजय कुमार ने नवगछिया कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दन्डाधिकारी की अदालत में बुधवार को एक मामला दर्ज कराया है। जिसमें अशोक रिक्यासन, भरत महतो, पुरण रिक्यासन और कस्तूरी रिक्यासन पर मारपीट करने, लोहे के रड से प्रहार कर जख्मी करने, गला दबाने, रिवाल्वर छीनने का प्रयास करने के अलावा एक मोबाईल तथा १४५० रूपये व एक टोर्च छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही सरकारी मोटर साईकिल छिनकर छिपाने की भी बात कही है। जिसमें घटना का समय रविवार की रात दस बजे की बतायी गयी है। इस घटना में बुधुचक चौसा के मिथिलेश कुमार, ढोलबज्जा के अर्जुन मंडल, नवगछिया नोनिया पट्टी के राम जी गुप्ता और वार्ड नम्बर १२ के मोती लाल को गवाह बताया है।
जानकारी के अनुसार इस मामले में उन्हीं चार महादलित महिलाओं के पति को आरोपी बनाया गया है जिनकी पत्नियों ने अपने साथ आधी रात में छेडछाड का अरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में सोमवार को एक संगीन मामला दर्ज कराया था। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनन्द कुमार सिंह ने उसी दिन आरोपी टाईगर मोबाईल पुलिस विजय कुमार को निलम्बित भी कर दिया था।